फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्योहारी सीजन में एक अक्तूबर से चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Sun, 29 Sep 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। त्योहार के सीजन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जयपुर-भिवानी और रेवाड़ी-रींगस के बीच दो विशेष ट्रेनों को 1 अक्तूबर से चलाने का निर्णय लिया है।
भिवानी-जयपुर ट्रेन भी वाया रेवाड़ी होकर चलेगी। इन दोनों ट्रेनों के चलने से खासकर रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी, चरखी-दादरी जिले के लोगों को फायदा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी विशेष ट्रेन 1 से 31 अक्टूबर के बीच (31 ट्रिप) जयपुर से 7.00 बजे रवाना होकर दोपहर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर विशेष ट्रेन 1 से 31 अक्टूबर तक (31 ट्रिप) भिवानी से शाम 16.05 बजे रवाना होकर रात 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड सहित कुल 11 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेवाड़ी-रींगस के बीच भी चलेगी ट्रेन



गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर दोपहर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 2, 3, 5, 6, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20 26, 27, 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर को (18 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर शाम 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड सहित कुल 10 कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें