फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुरुक्षेत्र-फुलेरा-भिवानी के बीच चलेगी दो विशेष ट्रेनें

Tue, 17 Nov 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। देवउठनी एकादशी पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से भिवानी-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। इससे रेवाड़ी सहित विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार भिवानी-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल 18 नवंबर को एक ट्रिप संचालित होगी। यह भिवानी से शाम साढ़े चार बजे रवाना होकर रात 10 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। रास्ते में कलानौर कलां, रोहतक और पानीपत स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल 18 से 21 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह फुलेरा से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-फुलेरा रेलसेवा का ठहराव कैथल, नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर होगा। दोनों रेलसेवाओं में 12 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें