फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एटीएम से छेड़छाड़ करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एटीएम से छेड़छाड़ करते सीसीटीवी में कैद हुईं युवतियां।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एटीएम में पेचकस से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने की आरोपी दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवतियां राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के गांव सरे खुर्द निवासी अन्नू कौर व ज्योति कौर हैं। दोनों सगी बहनें हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि 13 अगस्त को मोहल्ला आजाद नगर निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक निजी कंपनी की एटीएम लगाई है। 10 अगस्त को इंजीनियर नवल किशोर ने सूचना दी कि एटीएम का पैसे निकालने वाला शटर टूटा है। इसके बाद एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।
सीसीटीवी फुटेज मे दो युवतियां एटीएम बूथ में प्रवेश करती हुई नजर आईं। उनमें से एक मशीन के साथ पेचकस से छेड़छाड़ कर रही थी। एक लड़की ने कार्ड डालकर मशीन से 100 रुपये निकाले। इसके बाद पैसे निकालने का शटर खुला, तो उसने लोहे की पत्ती उसमें फंसा दी।
विज्ञापन

एक बार जाने के कुछ समय बाद दोनों लड़कियां फिर से एटीएम बूथ पर आई। उन्होंने पेचकस से मशीन को नुकसान पहुंचते हुए नकदी चोरी का प्रयास किया।
शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों युवतियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिनदहाड़े एटीएम लूट की खबर भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें