रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से उद्घोषित अपराधियों (पीओ) एवं बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत बावल थाना पुलिस टीम ने वर्ष 2021 में दर्ज मारपीट के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी विक्रम सिंह, निवासी गांव गांवडी, जिला सीकर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना जाटूसाना पुलिस टीम ने वर्ष 2016 में दर्ज ठगी के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी राजेंद्र, निवासी गांव निमोठ को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिसके चलते उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। संवाद