फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चुनावी रंजिश के चलते दो लोगों पर हमला

Sun, 05 Mar 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव चौकी नंबर-दो के रहने वाले एक युवक ने वर्तमान सरपंच व पंच सहित तीन लोगों पर रास्ता रोक कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व कार के शीशे तोड़ने का आरोप लगाते हुए जाटूसाना थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हमले का कारण पंचायत चुनाव की रंजिश बताया गया है। हमला करने वाले आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चौकी नंबर-दो के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि तीन मार्च की दोपहर को वह अपने दोस्त गांव के रहने वाले संजीव व बालकिशन और गांव खालेटा के रहने वाले विक्रम के साथ अपनी कार में गांव दड़ौली गए थे। वापस लौटने के दौरान चौकी नंबर-दो का सरपंच सोनू, विकास पंच व अनूप शर्मा व अन्य लोग दो कारों में सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक लिया। सुरेंद्र ने कार को वापस मोड़ लिया और गांव बालधन की तरफ बच कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। भागने के दौरान सुरेंद्र की कार बंद हो गई। हमलावरों को पीछे आते देख कर विक्रम व बालकिशन कार से उतर कर भाग गए। हमलावरों ने सुरेंद्र व संजीव को पकड़ लिया और कार से उतार कर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी कार के आगे व पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। सुरेंद्र के अनुसार गत वर्ष नवंबर माह में हुए पंचायत चुनाव में उसका दोस्त संजीव आरोपी सरपंच सोनू के सामने प्रत्याशी थे। चुनाव के बाद भी संजीव व सोनू के बीच कहासुनी हो गई थी। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर ही सोनू सरपंच व उसके साथियों ने हमला किया है। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपी सोनू सरपंच, विकास पंच व अन्य के खिलाफ मामाला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें