फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिर में चोरी के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कसौला थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव जोनावास निवासी ब्रह्मप्रकाश और यूपी के जिला बरेली के गांव निसोई निवासी मैसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गांव मुरादपुरी निवासी लाल सिंह ने शिकायत में बताया था कि 9 फरवरी की रात वह खेतों में पानी देने जा रहे थे। जब वह अपने गांव के बालाजी मंदिर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति गांव के मंदिर में रखे सरिये व सैटरिंग जैक की पाइप उठाकर पिकअप गाड़ी में डाल रहा था। जब मंदिर के सामान बारे उससे पूछा तो वह व्यक्ति पिकअप लेकर भाग गया। वह व्यक्ति मंदिर से लोहे का सरिया, सैटरिंग जैक व लोहे की एंगल को चोरी करके ले गया है। पुलिस ने कसौला थाने में चोरी का मामला दर्ज करके एक आरोपी गांव नैनसुखपुरा निवासी देवेंद्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसने पहले भी इस मंदिर से सामान चोरी किया है। चोरी के सामान को उसने गांव जोनावास निवासी ब्रह्मप्रकाश व उसके साथी मैसर को बेच दिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी ब्रह्मप्रकाश व उसके साथी मैसर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 14 सेंटरिंग जैक, 4 लोहे की एंगल, 7 सरिये व 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें