फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों ने हर दिन योगाभ्यास करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत जिले के गांवों और स्कूलों में आयुष विभाग की ओर से लोगों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही योग के फायदे भी बताए जा रहे हैं। इसी के तहत गांव ढालियावास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। योग सहायिका संगीता व कमलेश ने बताया कि हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ 1 फरवरी को किया था जो 20 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढालियावास में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।
उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग को अपनाना जरूरी है। सभी को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढालियावास प्रिंसिपल राजकुमार, रणवीर शर्मा, पीतांबर, पवन आदि उपस्थित थे।े
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें