कोसली। नहर पर नहाते समय एक युवक के दो मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। दोनों फोन बरामद हो गए। पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल को एक युवक के दो मोबाइल फोन भाकली के पास नहर में नहाते समय चोरी हो गए। जांच में चोरी के दोनों आरोपी नाबालिग पाए गए। उनसे फोन बरामद होने के बाद दोनों को बेल पर रिहा कर दिया गया। संवाद