संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। बठिंडा रेल मार्ग पर रविवार की रात सुधराना के निकट ट्रेनों की चपेट में आने से एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी बल्जाओरन (26) के रूप में हुई है।
रविवार रात को कोसली व सुधराना के बीच हिसार की ओर एक रेलवे फाटक के निकट करीब 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उससे कुछ ही दूरी पर दूसरे रेलवे ट्रैक से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव लाइन पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी चरखी दादरी ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जीआरपी के जांच अधिकारी देशराम ने बताया कि दोनों की अलग-अलग ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजन आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।