फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा एवं थाना कसौला पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव इब्राहिमपुर निवासी एक युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव इब्राहिमपुर निवासी प्रकाश व यूपी के जिला एटा के मोहल्ला महावीरगंज जलेसर निवासी निखिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव इब्राहिमपुर निवासी महिपाल ने शिकायत में बताया कि वह कंपनियों में मैनपॉवर और ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसका कुछ दिन पहले प्रकाश व उसके पिता सिंहराम के साथ जमीन के बंटवारे के लिए आपस में झगड़ा हुआ था। सिंहराम ने उससे कहा था तुझे गोली मरवा देंगे तथा जान से मारने की धमकी दी थी। 27 अगस्त की शाम को वह औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी में गया हुआ था। जब वह कंपनी में पहुंच तो उसने देखा कि प्रकाश अन्य दो लड़कों को साथ लेकर उसकी रेकी कर रहे थे। जब वह कम्पनी के बाहर खड़ा था तो उन्होंने जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग कर दी। उसे बाद दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


.................................................... फोटो सलंग्न है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें