बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम कर रहे दो कर्मचारियों की मशीन में हाथ आने से उंगलियां कट गई। एक की गंभीर हालत होने पर उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जबकि दूसरे का बावल के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्मचारियों के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर तकनीकी लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कंपनी में काम करने वाला अंशु व संजय दोनों बीते दिन कंपनी में ड्यूटी के दौरान मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन में उंगलियां आ गई। अंशु व संजय ने आरोप लगाया कि कंपनी की तरफ से उनका कोई इलाज नहीं कराया गया।