दो डंपरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत। संवाद
बावल। गढ़ी बोलनी चौक स्थित पुल के नीचे रविवार रात तीन बजे दो भारी डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों डंपरों के चालकों को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
एक डंपर कोटकासिम की ओर से तुड़ा लेकर गुरुग्राम जा रहा था, जबकि दूसरा डंपर जयपुर की तरफ से दिल्ली की ओर क्रेशर सामग्री लेकर जा रहा था।
रात गढ़ी बोलनी पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तुड़े से भरा डंपर पलट गया और सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। लोगों ने दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकाला।
टक्कर के बाद सड़क पर डंपर क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ। जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। हादसे की जांच की जा रही है।
दो डंपरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत। संवाद