फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क हादसे में बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत

Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गढ़ी बोलनी रोड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। लालपुर बस स्टैंड के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 30 वर्षीय दिनेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और ट्रॉले के टायर उनके ऊपर से गुजर गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दिनेश कुमार राजस्थान की नीमराना स्थित कंपनी में कार्यरत थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों और खराब सड़क को हादसों की वजह बताते हुए रोकथाम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें