फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मारपीट कर मोबाइल और फोन लूटने के दो दोषियों को 10-10 साल की कैद

Sun, 01 Nov 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में रात में सो रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीनने के मामले में जिला अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की अदालत ने दोनों दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे हरियाणा प्रबिना पी. के दिशा-निर्देशन में जीआरपी की ओर से मामले में पैरवी की गई। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2023 को अशोक कुमार निवासी गांव कनोरा, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ने जीआरपी रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर रात करीब नौ बजे सो रहे थे। इसी दौरान 3-4 युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी जेब से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान जितेंद्र निवासी गांव बाबरा, जिला झज्जर और रितिक निवासी गांव कासनी, जिला झज्जर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत में पेश किए। साक्ष्यों एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 31 अक्तूबर 2026 को भारतीय दंड संहिता की धारा 34, 379बी और 506 के तहत दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल की कठोर कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें