शहर के एक मोहल्ला से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से लापता हो गई। तीनों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने कहा है कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी दो वर्षीय व तीन माह के दोनों बेटों के साथ शुक्रवार की रात को अचानक घर से कहीं चली गई। महिला व बच्चों के घर पर नही मिलने पर परिजनों ने तीनों की तलाश की। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी तीनों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।