फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो चेन स्नैचर और सोना खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने 25 अगस्त को मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला के गले से सोने की चेन झपटने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगन-आर कार और 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में गांव बेरली कलां निवासी हर्ष, उत्तर प्रदेश के एटा निवासी सुमित पाल और दिल्ली के शाहदरा स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी सुनार अमित वर्मा है। सुमित पाल वर्तमान में गाजियाबाद के लोनी देहात स्थित चमन विहार में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-18 निवासी राजवती ने शिकायत में बताया था कि 25 अगस्त की सुबह करीब 7 से 7:15 बजे वह घर के पास सैर कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की वैगन-आर कार खड़ी थी। उसमें दो युवक मौजूद थे।
विज्ञापन

जब वह गाड़ी के पास से गुजर रही थी कि एक युवक ने गाड़ी स्टार्ट की और दूसरे ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन का लॉकेट उनके हाथ में रह गया और आरोपी चेन लेकर गाड़ी से फरार हो गए।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों और सुनार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि हर्ष और सुमित पाल ने चेन दिल्ली के शाहदरा स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी सुनार अमित वर्मा को 1.27 लाख रुपये में बेच दी थी। दोनों ने रकम आपस में बांट ली। सुनार ने चेन गला कर आगे बेच दी, जिससे उसे करीब 50 हजार रुपये का मुनाफा हुआ।
पुलिस ने हर्ष से 60 हजार, सुमित पाल से 30 हजार और सुनार अमित वर्मा से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल वैगन-आर कार बरामद की गई। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खस्ताहाल भगेड़-पनौल सड़क। संवाद

खस्ताहाल भगेड़-पनौल सड़क। संवाद

खस्ताहाल भगेड़-पनौल सड़क। संवाद

खस्ताहाल भगेड़-पनौल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें