धारूहेड़ा। गांव जौनावास में जमीन के मामले में दो भाईयों में मारपीट में एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसको उपचार के लिए भिजवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव जौनावास निवासी लक्की ने बताया कि सात दिन पहले सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी उसका भाई उसके पास आकर जमीन को उसके नाम करने की बात कहने लगा। जब उसने मना किया तो उसके साथ हाथापाई हो गई जिसमें पीड़ित को काफी चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।