फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मकान से आभूषण चोरी करने का आरोपी दो दिन की रिमांड पर

Wed, 31 Jan 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोहन पुत्र जीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया की गांव राजपुरा खालसा हाल किरायेदार मोहल्ला जसवंत नगर रेवाड़ी निवासी आरती देवी ने अपनी शिकायत में बताया की 28 जनवरी को वह अपने पति के साथ घर पर लॉक लगाकर दोपहर के समय में बाजार गई थी। जब वह वापिस आई तो मकान के अन्दर का लॉक टूटा हूआ मिला तथा घर के अंदर रखे उनके आभूषण भी नही मिले। जो किसी ने उसके घर में रखे आभूषण को चोरी कर लिया है। जिस पर पुलिस ने थाना रामपुरा में चोरी का मामला दर्ज कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने उसी दिन मोहल्ला जसवंत नगर में एक और मकान में चोरी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें