फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जमीन के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक ने तोड़ा दम

Sat, 18 May 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती घायल बलविंद्र सिंह। स्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल (रेवाड़ी)। जमीन के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में शुक्रवार की रात गांव खेड़ी डालू सिंह में दो भाइयों पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दीपक सिंह (24) को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके छोटे भाई बलविंद्र को भर्ती किया गया।
गांव खेड़ीडालू सिंह निवासी दीपक सिंह (24) जयपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में नौकरी करता था। दीपक के परिवार का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हो चुका था। दो सप्ताह पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने दीपक पर हमला किया था। दीपक सिंह के छोटे भाई बलविंद्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार की रात दीपक जयपुर से बावल पहुंचे। वह बुलेट मोटरसाइकिल लेकर दीपक को लेने पहुंचा। बताया कि जब वह गांव में पवन सिंह के घर के बाहर रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंचा तो बाइक की आवाज सुनकर पवन सिंह, उनके पुत्र विशाल सिंह और अन्य बाहर आ गए। बलविंद्र ने बताया कि विशाल सिंह और उसके पिता पवन सिंह ने चाकू उसके और दीपक के ऊपर हमला कर दिया। आरोपी विशाल ने दीपक की पीठ पर 4 और छाती पर तीन वार किए। उसके (बलविंद्र) के चेहरे पर भी चाकू से हमला किया। दोनों भाई घायल होकर लहूलुहान अवस्ता में गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। इसकी सूचना दीपक के परिवार को दी गई। परिजन दोनों घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

वहीं, बावल थाना पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में चाकू से हमला कर दीपक और बलविंद्र को घायल किया गया। दीपक की मौत हो गई जबकि बलविंद्र घायल है। जमीन की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। रात फिर से झगड़ा हुआ। बलविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी

घायल बलविंद्र ने बताया कि उनका पवन सिंह के परिवार के साथ जमीन के फ्रंट को लेकर विवाद चला आ रहा था। 2 सप्ताह पहले भी आरोपियों ने उसके भाई दीपक पर हमला किया था। इसके बाद दीपक जयपुर चला गया। आरोपियों ने दीपक को कल भी फोन पर धमकी दी थी कि वह गांव में आकर दिखाए। इसके बाद दीपक घर आया था लेकिन उन्हें ये मालूम नहीं था कि आरोपी दोनों भाइयों पर हमला कर देंगे।
विज्ञापन

-

जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल दीपक की मौत हो गई जबकि बलविंद्र घायल है। पहले भी दोनों पक्षों में आपस में विवाद हो चुका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। -लाजपत, प्रभारी, बावल थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें