फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों से मारपीट कर नकदी व सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नसिया जी रोड पर शुक्रवार की शाम को दो लोगों ने सनसिटी निवासी दो भाइयों के साथ मारपीट कर नकदी व सोने की चेन छीन ली तथा फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में सनसिटी की बीपीएल कालोनी निवासी अभिषेक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नसियाजी रोड से जा रहा था। नसियाजी रोड स्थित एक समारोह स्थल के निकट जेपी व विजय ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों भाईयों से एक मोबाइल व सोने की चेन छीन ली। आरोपी मौके से फरार हो गए। अभिषेक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें