फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैंकरों से तेल चोरी करते दो गिरफ्तार, 160 लीटर पेट्रोल और 150 लीटर डीजल बरामद

Tue, 09 May 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भवाड़ी निवासी प्रकाश उर्फ गुल्लू और कमालपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं छापेमारी के दौरान दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया डीजल और पेट्रोल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बावल रोड पर गांव कमालपुर के पास एक प्लाट में करनावास डिपो से निकले टैंकरों से तेल चोरी किया जाता है। प्लॉट में एक टैंकर से तेल चोरी किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ मौके पर छापेमारी कर दी। पुलिस ने मौके पर टैंकर से तेल चोरी करते हुए दो लोगों को काबू कर लिया, जबकि टैंकर चालक राकेश व क्लीनर जयराम मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया 160 लीटर पेट्रोल और 150 लीटर डीजल बरामद किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने तेल चोरी के लिए प्रयोग की जा रही पाइप, ड्रम व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तेल से भरा टैंकर व एक इको वैन भी जब्त की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें