रेवाड़ी। निमोठ गांव में बंद मकान की कुंडी उखाड़कर चोर घर से ढाई लाख रुपये और लगभग 25 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। ललित ने बताया कि उनके गांव में दो मकान हैं। एक मकान बंद था जिसमें ताला लगा हुआ था। दूसरे मकान में वे बुधवार रात परिवार सहित सो रहे थे।
सुबह जब वह बंद मकान में गए तो कुंडी टूटी मिली और कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर से नकदी और जेवर गायब चोरी हो गए हैं।
ललित ने बताया कि भैंस खरीदनी थी जिसके लिए एक दिन पहले बैंक से कैश लेकर आया था। ललित के अनुसार चोरी की घटना को किसी ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया है, जिसे कैश के बारे में पता था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।