संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव खेड़ा मुरार स्थित शिव मंदिर से चोरी कलश को बेचने जा रहे दो आरोपी पकड़े गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ा मुरार निवासी सतबीर ने बताया कि उनके गांव में शिव मंदिर से तीन तांबे के कलश चोरी हो गए थे। सोमवार को दो व्यक्ति मंदिर से चोरी हुए कलश को बेचने जा रहे थे, इस दौरान दोनों व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान गांव खेड़ा मुरार निवासी सतपाल व जयसिंह के रूप में हुई है। वहीं, बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।