फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एक कंपनी के मेंटिनेंस मैनेजर को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव नारमोहम्मदपुर निवासी गौरव उर्फ गोलू और गौरव उर्फ सिट्टू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि निशांत उपाध्याय के खाते से करीब 4.87 लाख रुपये गौरव उर्फ गोलू के खाते में गए थे। गौरव उर्फ गोलू ने गौरव उर्फ सिट्टू के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। 29 अक्तूबर को ओमेक्स सिटी सोनीपत हालआबाद अवलोन रंगोली धारूहेड़ा निवासी निशांत उपाध्याय ने शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा स्थित पीएमआई कंपनी में मेंटिनेंस मैनेजर हैं। उनके पास व्हाट्सएप पर एक पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। इसमें एक टेलीग्राम लिंक दिया था। उन्होंने ऑनलाइन लिंक पर अकाउंट बनाने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया। कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 15 लाख 98 हजार 196 रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी गौरव उर्फ गोलू व गौरव उर्फ सिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें