फोटो : 09रेवाड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
कोसली। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से 135 पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव कुम्भावास निवासी हरकेश व गांव सुंदरह निवासी अशोक के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गुरावड़ा फ्लाईओवर के पास वीरवार को गश्त के दौरान एक पिकअप गाड़ी की जांच की गई तो उसमें से 123 पेटी देसी शराब और 12 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 135 पेटी) बरामद हुई। पिकअप चालक हरकेश व परिचालक अशोक से शराब का लाइसेंस मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह शराब वह पाल्हावास ठेके से भरकर लाए हैं।
पुलिस ने पिकअप को शराब सहित कब्जे में लेकर आरोपी चालक व परिचालक के खिलाफ थाना रोडहाई में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद