फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संकेतक बोर्ड न होने से आवागमन प्रभावित

Fri, 20 Sep 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। गांव कंवाली में संकेतक बोर्ड ना होेने से बनी असमंजस की स्थिति। स्रोत : ग्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव कंवाली, सीहा, बुड़ौली, डहीना व मोतला कलां में सड़क पर संकेतक बोर्ड न होने से आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
रोडवेज वर्कर यूनियन के चेयरमैन नरेंद्र दखोरा ने बताया कि रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जाते समय डहीना से सीहा के बीच में फ्लाईओवर बन रहा है, जहां सड़क पर संकेतक चिह्न नहीं है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

कई बार लोग डहीना के लिए जाते हैं, लेकिन संकेतक चिह्न न होने से कोसली व कारोली रोड की तरफ चले जाते हैं। कई बार महेंद्रगढ़ व डहीना से आने वाले भी परेशान हो जाते हैं और बेरली, मोतला या दूसरे मार्गों पर चले जाते हैं, जिससे परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कंवाली, सीहा, बुड़ौली, डहीना, मोतला कलां समेत आसपास के गांवों में संकेतक चिह्न लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें