फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1.54 करोड़ की ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी राकेश
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर द्वारकाधीश सोसाइटी धारूहेड़ा निवासी पवन कुमार से 1.54 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले दो आरोपियों महाराष्ट्र के मुंबई के कोलीवाड़ा तरुण नगर निवासी राकेश व पिंटू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुमित कुमार उर्फ गुड्डू का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार बीते वर्ष 24 जून को गुरुग्राम के गांव कासन हाल आबाद द्वारकाधीश सोसाइटी धारूहेड़ा निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहथे थे। इसके लिए वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए।
विज्ञापन

ग्रुप एडमिन ने उन्हें शेयर मार्केट के प्लान के बारे में जानकारी देते हुए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और उनसे 1 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब मुनाफे की राशि के लिए पैसा जमा कराने के लिए कहा गया तो ठगी का पता चला।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों बिहार के ईस्ट चंपारण के गांव रंजीता हाल गांव रघुनाथपुर निवासी रंजन कुमार, पश्चिम बंगाल के जिला अलीपुरदार के जयगांव निवासी दावा लाम्बा, जिला सिरसा के गांव चाहरवाला निवासी कुलदीप और महाराष्ट्र के मुंबई के सिद्धार्थ काॅलोनी चेम्बुर निवासी सुमित कुमार उर्फ गुड्डू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें