रेवाड़ी। पुलिस ने चेक बाउंस मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत से भगोड़ा उद्घोषित आरोपी गांव भाड़ावास निवासी अजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, चेक बाउंस के दूसरे मामले में सीआईए ने अदालत की तरफ से उद्घोषित एक आरोपी गांव नांग तिहाड़ी निवासी भगवान सिंह को गिरफ्तार किया है।