रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने ट्यूबवेल का केबल व नोजल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बगथला हाल शिवनगर पार्ट-2 रेवाड़ी निवासी रोमन और गांव बोलनी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो तांबे के तार व 4380 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव गढ़ी निवासी जयवीर ने शिकायत में बताया था कि 28 सितंबर की रात उसके दो ट्यूबवेल से केबल व 25 नोजल चोरी हो गया। जब उसने चोरी हुए सामान की तलाश शुरू की तो गांव गढ़ी अड्डे पर कबाड़ी की दुकान के पास दो लड़के गांव बगथला निवासी रोमन व गांव बोलनी निवासी प्रवीण बाइक लिए खड़े थे। इनके पास एक कट्टे में बिजली के तार जलाकर निकाले गए तांबे के तार थे। दोनों लड़कों ने उसके ट्यूबवेल से केबल व नोजल चोरी किया था।