फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने एक कंपनी में तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों गांव भूडला निवासी नरेश और यूपी के जिला मथुरा के गांव शल्क निवासी आकाश को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यूनी प्रोडक्ट कंपनी के सहायक एचआर मैनेजर राहुल यादव ने शिकायत में बताया था कि 29 मई को सुबह गांव भूडला निवासी नरेश और उसका साथी आकाश कंपनी के गेट नंबर 2 से बाइक लेकर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों हाथापाई करते हुए अंदर आ गए। दोनों ने कंपनी के न्यू एडमिन ब्लॉक के मेन एंट्री गेट का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद तीन प्रबंधकों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
ओल्ड एडमिन के मेन गेट के दरवाजे का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को नरेश व आकाश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें