फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैंकर से तेल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। टैंकर से तेल चोरी करने के मामले दोनों आरोपी गिरफ्तार। स्रोत: पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने टैंकर से तेल चोरी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के गांव लाड बंजार निवासी मंदीप सिंह व गांव भवाड़ी निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 पेट्रोल से भरा टैंकर, 1 पिकअप, 11 ड्रमों में भरे 2200 लीटर इथेनॉल, 2 ड्रमों में चोरी किया करीब 80 लीटर पेट्रोल, 5 खाली ड्रम, एक जनरेटर व तेल चोरी करने का अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 15 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि गंगायचा टोल प्लाजा के पास खेतों में बने एक कोटड़े के पीछे तेल चोरी का धंधा चल रहा है। एक टैंकर से तेल निकालकर उसे पिकअप गाड़ी में रखे ड्रमों में डाला जा रहा है। इस पर सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सत्य प्रकाश को साथ लेकर बताए हुए स्थान पर छापा डाला गया तो मौके पर दो व्यक्तियों को काबू किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 पेट्रोल से भरा टैंकर, 1 पिकअप, 11 ड्रम में करीब 2200 लीटर इथेनॉल, 2 ड्रम में चोरी किया करीब 80 लीटर पेट्रोल, 5 खाली ड्रम, एक जनरेटर व तेल चोरी करने का अन्य सामान बरामद है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें