फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख रुपये चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल थाना पुलिस ने ताला तोड़कर बॉक्स से नकदी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के बहरावली निवासी राजू व गुरुग्राम के पथरेड़ी निवासी वीरबहादुर उर्फ कुल्हाड़ के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता नवीन पुत्र धर्मबीर निवासी आनंद नगर बावल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि सोमवार को वह सब्जी लेने बाहर आया था। दोपहर 1 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। बक्से का एक ताला भी टूटा था। जब उसने बक्से की जांच की तो 8 लाख रुपये गायब मिले थे। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपी राजू पुत्र शिवचरण निवासी बहरावली, जिला भरतपुर, राजस्थान व वीरबहादुर उर्फ कुल्हाड़ पुत्र नरेंद्र निवासी पथरेड़ी जिला गुरुग्राम हाल निवासी वार्ड नं. 7 बावल को गिरफ्तार करके उनके पास से 1 लाख 65 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें