फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बस की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने झज्जर पुल के नीचे खड़ी बस से बैटरी चोरी करने के मामले दो आरोपियों मोहल्ला खासापुरा निवासी ललित उर्फ कल्लू और मोहल्ला कुतुबपुर निवासी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी और वारदात में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सतीश ने शिकायत में बताया था कि वह रॉयल ट्रांसपोर्ट की बस का चालक है। 5 सितंबर की रात 8 बजे उसने अपनी बस को झज्जर पुल के नीचे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह समय करीब 6 बजे जब वह बस के पास पहुंचा, तो बस की बैटरी गायब मिली।
उसने तुरंत ट्रांसपोर्ट के मुनीम अजीत को मौके पर बुलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो अज्ञात व्यक्ति टैम्पो में बैटरी चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया और रविवार को दोनों आरोपियों, ललित उर्फ कल्लू और प्रेम सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें