रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचने के मामले में दो आरोपियों गांव जीवड़ा निवासी पंकज उर्फ जानी औप गांव पाल्हावास निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.85 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 17 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर गांव पाल्हावास में नहर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।