रेवाड़ी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग कर शांतिभंग करने करने के मामले में दो आरोपियों धारूहेड़ा चुंगी रेवाड़ी निवासी सौरभ और मोहल्ला सरस्वती विहार कालाका रोड निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा चुंगी के शराब के ठेके के नजदीक दो युवक शराब के नशे में हुडदंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।