होली समारोह मनाते गणमान्य। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर स्थित केएलपी कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। पीईबी के महासचिव कपिल कुमार गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, होली गीत, लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति दी। अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि होली हमें भेदभाव मिटाकर समानता और भाईचारे की भावना अपनाने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में रिपुदमन गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, अरविंद गुप्ता, उषा मौजूद रहीं।