रेवाड़ी। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अदालत से उद्घोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वर्ष 2021 में थाना मॉडल टाउन में दर्ज चोरी की बाइक खरीदने के एक मामले में जमानत के बाद तारीखों पर ना पहुंचने पर उद्घोषित घोषित आरोपी मोहल्ला नई बस्ती निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
वहीं वर्ष 2022 के थाना मॉडल टाउन में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत के बाद निर्धारित तारीखों पर नहीं हाजिर होने पर मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी आरोपी विशाल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।