फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छह लोगों के ट्यूबवेल का सामान चोरी

Sun, 15 Dec 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव गुर्जर घटाल में एक रात में 6 लोगों के ट्यूबवेल से 45 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुर्जर घटाल निवासी सत्यपाल ने बताया कि शनिवार जब वह सुबह अपने ट्यूबवेल पर गया तो देखा कि ट्यूबवेल से 15 नोजल, 70 फीट केबल, एक स्टार्टर गायब था। आसपास पता लगाने पर मालूम चला कि उसके पड़ोसी रामेश्वर, बदलू, राजपाल, ईश्वर, पत्तराम के टयूबवेल से भी सामान चोरी है। पीड़ित के मुताबिक सभी खेतों से चोरी हुए सामान की कीमत 45 हजार रुपये है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें