फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेलकूद स्पर्धा में मानेक शॉ व कारगिल सदन बने विजेता

Sun, 15 Dec 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मानेक शॉ और कारगिल सदन विजेता घोषित किए गए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित रहे। प्राचार्य कैप्टन ब्रज किशोर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उप प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार व प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के समक्ष कैडेट्स ने समूह पीटी, जिम्नास्टिक्स, एरोबिक्स व फायर रिंग का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 440 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले दिन दो चरणों में प्रतियोगिताएं हुईं। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, अनुशासन और कुशल नेतृत्व है। विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं, अनुशासन व स्वाध्याय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के सभी सदनों के खिलाड़ी-दलों की सलामी ली। समापन पर प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने उप प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह, मुरली मनोहर, थान सिंह, रमन थापा, एनसीसी स्टॉफ, क्वार्टर मास्टर विभाग, सदन के कप्तानों आदि की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन




ये रहे खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ, कनिष्ठ व अधीनस्थ सदनों के मध्य 100 मीटर दौड़ (ग्रुप-अ), 100 मीटर दौड़ (ग्रुप-ब), 100 मीटर दौड़ (ग्रुप-स) व 100 मीटर दौड़ (गर्ल्स) आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षिक स्टॉफ के मध्य रस्साकशी का मुकाबला हुआ। प्रतियोगिताओं में कैडेट मयंक, अंकित, ध्रुव, युवराज, प्रीत, नितिन, आदर्श, नितिल, आयुष, दीक्षिता, मलबीना, तान्या ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में मानेकशॉ, सुब्रोतो व परेरा सदन प्रथम तीन स्थानों पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि गौरव राजपुरोहित ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्गों के प्राप्तांकों व संयुक्त परिणामों के आधार पर मानेकशॉ सदन विजेता बना। वहीं, कटारी सदन प्रथम उप-विजेता व करियप्पा सदन द्वितीय उप-विजेता रहे। अधीनस्थ सदनों में कारगिल सदन को विजेता घोषित किया गया। कैडेट आर्यन (1031) कक्षा बारहवीं को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेता सदनों को मुख्यातिथि के करकमलों से प्राचार्य, सदनाध्यक्षों, कप्तानों व खिलाड़ियों की उपस्थिति में ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें