फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रेवाड़ी में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया एल्यूमिनियम प्लेटों से भरा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 11:39 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी सतेंद्र के अनुसार, एल्यूमिनियम प्लेटों से भरा ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। धारूहेड़ा में जंगल बेबलर के सामने रोड़ी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक को वहां खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शनिवार अल सुबह 3 बजे दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। हादसा जंगल बेबलर के सामने हुआ। मृतक राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एल्यूमिनियम प्लेटों से भरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


सड़क किनारे खड़ा था रोड़ी से भरा ट्रक
जांच अधिकारी सतेंद्र के अनुसार, एल्यूमिनियम प्लेटों से भरा ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। धारूहेड़ा में जंगल बेबलर के सामने रोड़ी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक को वहां खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एल्यूमिनियम प्लेटों से भरा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में चालक अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे ट्रक का चालक हादसे के बाद मौके से चला गया। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें