फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: नाले में गिरा अनियंत्रित ट्रक, चालक ने कूद कर बचाई जान

Thu, 09 Feb 2023 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

28 दिसंबर को एक पिकअप गाड़ी भी दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते गुजर रही थी। इसी दौरान असंतुलित होकर इसी नहर (जो फिलहाल गंदा नाला) में गिर गई थी। इसमें नहर में गाड़ी गिरने से पहले चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी।

विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में नाले में गिरा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के पास बनी नहर (गंदा नाला) हादसों का कारण बन रही है। यहां कई बार वाहन अनियंत्रित होकर इसमें गिर जाते हैं। गनीमत है कि अभी तक कोई जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन प्रशासन कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर एक ट्रक जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव संगवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। साथ ही हाईवे के पास बनी नहर (गंदा नाला) में जा गिरा। ट्रक को नाले में गिरता देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर क्रेन बुलवाई और फिर ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गांव संगवाड़ी में काफी साल पहले इस नहर का निर्माण कराया गया था, लेकिन नहर बनने के बाद इसमें कभी पानी नहीं आया।
विज्ञापन


नहर में पानी नहीं आने के बाद धीरे-धीरे इसमें गंदा पानी छोड़ा जाने लगा। अब हालात यह है कि नहर नहीं, बल्कि ये गंदा नाला बन चुका है। जिसमें कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। 28 दिसंबर को एक पिकअप गाड़ी भी दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते गुजर रही थी।

इसी दौरान असंतुलित होकर इसी नहर (जो फिलहाल गंदा नाला) में गिर गई थी। इसमें नहर में गाड़ी गिरने से पहले चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें