फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेनोवेशन का कार्य बंद होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
22जेएनडी26: नागरिक अस्पताल में अधूरा पड़ा शौचालय का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में चल रहे रेनोवेशन के कार्य बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। यह कार्य पहले दिन से ही विवादों में है। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं के विरोध व काम की गुणवत्ता की कमी को लेकर अस्पताल सुर्खियों में आया तो काम को बंद किया गया।
विज्ञापन

अब काम बंद होने से अस्पताल के शौचालय भी अधूरे पड़े हैं। इसके कारण इमरजेंसी व पुराने भवन के कार्यालयों में काम के लिए आने वाले मरीजों व आम आदमी को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर मरीजों ने भी आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अस्पताल में निर्माण का कार्य पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ा है। यह काम पीडब्ल्यूडी को पूरा करना है। काम में हुए विवाद के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने इस काम को टेंडर लगाकर पूरा करने का निर्णय लिया है। टेंडर प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा।
विज्ञापन

अब अधूरे निर्माण के कारण पूरे अस्पताल प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक इमरजेंसी व बाहर टफन ग्लास लगाने का ही काम पूरा हुआ है। इसके अलावा अस्पताल में पार्किंग, एसएनसीयू, शव गृह तक शैड लगाने समेत कई तरह के काम बाकि हैं।
अस्पताल प्रशासन ने कई बार काम की गति बढ़ाने को लेकर भी विभागीय अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन काम में गति लाने की बजाए यह बंद हो गया। अब यह काम कब शुरू होगा। इसका इंतजार बना हुआ है।
वर्जन
अस्पताल में अभी तक इमरजेंसी व बाहरी हिस्से पर टफन ग्लास लगाने का ही काम पूरा हुआ है। इसके अलावा कई काम बाकी है। काम बंद होने से अस्पताल में उपचार समेत कई तरह के काम प्रभावित हैं। पीडब्ल्यूडी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें