फोटो: 21रेवाड़ी। धारूहेड़ा फ्लाईओवर के उपर रेलिंग से नीचे लटका ट्राला। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा फ्लाईओवर से गुजर रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) और ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्राले को हटाया गया। इस दौरान यातायात बाधित रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार अलसुबह जयपुर तरफ से आ रहा एक ट्राला धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर लटक गया। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एनएचआई और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने छह घंटे के बाद क्रेन से ट्राले को हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
वर्जन:
घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की पैट्रोलिंग टीम को सूचित कर दिया गया था। ट्राले को हाईवे से हटवा दिया गया है।
- योगेश कुमार-एनएचएआई इंजीनियर