फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम अपने कार्यकाल का हिसाब दें : लक्ष्मण सिंह यादव

Sun, 28 Jul 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। लक्ष्मण सिंह यादव-विधायक, कोसली
विज्ञापन
फोटो: 23
विज्ञापन

रेवाड़ी। धन्यवाद सभा के जरिये रेवाड़ी में भाजपा से दस साल का हिसाब लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल का हिसाब क्षेत्र की जनता को दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अहीरवाल के टुकड़े करने का हिसाब दिया जाए। कोसली का आरओबी करीब दो साल में ही ध्वस्त हो गया। इसके निर्माण में किस ठेकेदार और नेता ने कितना माल खाया, इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दें। अब भाजपा सरकार इसे दोबारा से 13.5 करोड़ की लागत से बनवा रही है। कांग्रेस की करतूतों से लोग परेशानी झेलते हुए रोज कांग्रेस सरकार से हिसाब मांग रहे हैं। कोसली विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अहीरवाल क्षेत्र में कितनी नौकरी दी गई और रोहतक में कितनी नौकरियों दी गईं, इसका भी श्वेत पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें