फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। खैरथल तिजारा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह पुलिस शहीद दिवस पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसपी मनीष कुमार चौधरी खैरथल ने सलामी ली। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों की शौर्यगाथा का बखान किया गया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदान, सफाई अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरथल तिजारा, वृताधिकारी, किशनगढ़बास, समस्त थानाधिकारी, पुलिस कार्मिक और शहीदों के परिजन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें