फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीदों को नमन कर दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 02 Jan 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : आज़ाद नगर में माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरेगांव युद
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था में वीरवार को अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 1 जनवरी 2018 को पुणे के नजदीक भीमा कोरेगांव में अंग्रेजों और पेशवाई शासन के बीच हुए संघर्ष में शहीद हुए महार सैनिकों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि वक्ताओं ने कोरेगांव की लड़ाई को केवल युद्ध नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही जाति उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिरोध बताया। इस लड़ाई में 500 महार सैनिक 28 हजार पेशवा सैनिकों का मुकाबला कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि भूख, प्यास और अपमान ही हिम्मत बनती है और मानव क्रांति को जन्म देती है।
कार्यक्रम को डॉ. अतर सिंह दहिया, महिपाल सिंह, नारायण सिंह तंवर, हरि सिंह खींची, आरपी मेहरा और श्योकरण मेहरा ने संबोधित किया। संचालन बहादुर सिंह ने किया। नमन में विजयपाल, सतबीर सिंह चौहान, प्रताप सिंह, रूपचंद पूनिया, हरी सिंह नाहर, राजेंद्र जिनागल, फूल सिंह नहरवाल, डॉ. रघुनाथ सिंह एवं प्रेमराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें