फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 16 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत व पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को रेजांगला पार्क में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों की शहादत याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रेजांगला शहीदी समारोह समिति की ओर से आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं, रणबांकुर योद्धाओं और विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री व कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के कमांडेंट मनोज यादव रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता व उनका रण कौशल अति सराहनीय है। हमारी सेना विश्व की सर्वक्षेष्ठ सेना है। वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान 16 दिसंबर को भारत ने विजय हासिल की थी। तब से हर वर्ष इस दिन विजय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना पराजित हुई और 16 दिसंबर 1971 को ढाका में आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता अद्वितीय है। पूरा विश्व भारतीय सेना का लोहा मानता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमांडेंट आर के यादव, समिति के महासचिव डॉ. रामफल यादव, कुलदीप यादव माजरा सवोराज, सचिव रामोतार यादव, सुजान प्रधान, सूबेदार धर्मदेव, प्रधान नेवी कुलजीत सिंह, शत्रुघ्न यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी के सैनिक स्कूल में सुविधाओं की कमी
कैप्टन अजय सिंह यादव ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सैनिकों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। रेवाड़ी के सैनिक स्कूल में सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम घोषित होने के बाद जब नरेंद्र मोदी पहली बार रेवाड़ी आए थे तो उन्होंने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था लेकिन आज तक अपने वादे को पूरा नहीं किया बल्कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर नो रैंक और नो पेंशन लागू कर दी है। देश में जहां हर वर्ष एक लाख युवा फौज में भर्ती होते थे, उनको अब घटाकर मात्र 40 हजार कर दिया है, इनमें से भी 75 प्रतिशत 4 साल बाद लौट आएंगे। भाजपा सरकार हमारी सेवा को कमजोर करने में लगी हुई है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार से अहीर रेजिमेंट बनवाने और जातिगत जनगणना करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें