रेवाड़ी। किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, अमन कुमार, कपिल यादव, अजय कुमार व कुमारी वर्षा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्रोही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जीवनभर किसान, गांव व पिछड़े तबके के उत्थान के लिए काम करते रहे। चौ. चरण सिंह ने देश में कृषि व गांव के विकास के लिए पूरे देश में जनजागृति की। वहीं, उन्होंने किसानों व गांवों के लोगों को इसके लिए संगठित भी किया। गांधीवादी विचारधारा में प्रबल आस्था रखने वाले चौ. चरणसिंह देश में कृषि व ग्राम आधारित अर्थव्यवस्था के प्रबल पक्षधर थे।