फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मजदूर नेता रमेश चंद के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Mon, 25 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव राजपुरा इस्तमुरार में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की खोल ब्लॉक कमेटी के सदस्य रमेश चंद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव के पूर्व सरपंच चंदगीराम ने की और संचालन खोल ब्लॉक के संगठन प्रधान अमर सिंह ने किया।
विज्ञापन

एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रमेशचंद के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि किसानों को एमएसपी मिले, सस्ती बिजली, सस्ता खाद बीज दिया जाए, खेतों को पानी मिले, महंगाई से राहत मिले, स्वास्थ्य इलाज की गारंटी हो, बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित रहे, बच्चे नशा से दूर रहें, सभी को योग्यता के अनुसार रोजगार मिले इत्यादि मांगे साझी हैं। इनको लेकर आवाज उठाना जरूरी है। जिला प्रधान रामकुमार निमोठ ने रमेश चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला सचिव राकेश भूतपूर्व सैनिक, सुभाष चंद, श्रमिक नेता शेर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें