फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तलवारबाजी अकादमी में 25 खिलाड़ियों के चयन के लिए 24 को ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से जिले में संचालित 25 खिलाड़ियों की आवासीय तलवारबाजी खेल अकादमी के लिए 24 सितंबर को खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल राव तुलाराम स्टेडियम में शाम 3 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन


अकादमी में चयन के लिए खिलाड़ियों की आयु 12 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अथवा प्रतिभागिता करने वाले तथा राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। तलवारबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

ट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, फैमिली आईडी की प्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेज साथ लाने होंगे। खिलाड़ियों को खेल किट में पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों के लिए आवासीय छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा। छात्रावास में रहने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से की जाएगी। वहीं, अकादमी से स्कूल आने-जाने और स्कूल से संबंधित खर्च खिलाड़ियों को स्वयं वहन करना होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर दस्तावेजों के साथ राव तुलाराम स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें